हमारी चाहत
19 Jul 2026
Nature
भारत रक्षा दल की चाहत एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना है, जिसमें अपात्र, कर्महीन, भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज व्यक्तियों को कोई स्थान न मिले। हमारा उद्देश्य एक ऐसा समाज स्थापित करना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारा मूल मंत्र है: "एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को", जो यह दर्शाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय और संसाधनों का एक हिस्सा राष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए समर्पित करना चाहिए।